खुटगांव इंटरस्टेट चेकपोस्ट पर देवभोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 35 किलो गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

ओडिशा से छत्तीसगढ़ लाई जा रही थी गांजे की खेप, बाइक और दो मोबाइल जब्त, कुल 18.26 लाख रुपये की संपत्ति जब्त


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद

देवभोग_गरियाबंद जिले की देवभोग पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, परिवहन में प्रयुक्त होंडा SP-125 मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 18.26 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 11 जुलाई 2026 को देवभोग थाना पुलिस अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट खुटगांव में वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान ओडिशा की ओर से आ रही लाल रंग की होंडा SP-125 बाइक को रोककर जांच की गई। बाइक सवार दोनों युवकों के जवाब संदिग्ध लगने पर तलाशी ली गई, जिसमें 35 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ।

आरोपियों से गांजे के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।

Previous Post Next Post