Top News

गरियाबंद में पहली बार जुटेगा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का महाकुंभ, 23 जुलाई को होगा ऐतिहासिक कार्यकारिणी परिचय एवं मिलन समारोह

23 जुलाई को गरियाबंद में सजेगा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का बड़ा मंच, संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर होगा मंथन


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_जिला गठन के बाद पहली बार भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला गरियाबंद द्वारा 23 जुलाई (गुरुवार) को जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकारिणी परिचायक एवं मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। संगठन की दृष्टि से इसे ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण सम्मेलन माना जा रहा है, जिसमें प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

जिलाध्यक्ष शोभाचंद्र पात्र ने बताया कि यह सम्मेलन भाजपा प्रदेश संगठन एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत करना, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाना तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए कार्ययोजना तैयार करना है।

प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की रहेगी मौजूदगी

सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रायपुर संभाग प्रभारी चुन्नीलाल साहू, प्रदेश मंत्री एवं संभाग सह-प्रभारी नरोत्तम साहू, सोशल मीडिया प्रदेश सह-प्रभारी एवं गरियाबंद जिला प्रभारी लक्ष्मण गौतम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं गरियाबंद सह-प्रभारी खूबचंद साहू सहित प्रदेश, संभाग और जिले के कई वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

जनहित योजनाओं और चुनावी रणनीति पर होगा मंथन

बैठक के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी। इसके साथ ही संगठन विस्तार, बूथ स्तर की सक्रियता और आगामी चुनावों को लेकर मैदानी रणनीति भी तैयार की जाएगी।

सभी पदाधिकारियों से की उपस्थिति की अपील

जिलाध्यक्ष शोभाचंद्र पात्र ने जिले के सभी जिला, मंडल एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और मोर्चा के सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा देने का कार्य करेगा।
Previous Post Next Post