Top News

देवभोग में अनिता उपाध्याय को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सांसद प्रतिनिधि बनाकर रूपकुमारी चौधरी ने जताया भरोसा

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज देवभोग

गरियाबंद_महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने नगर पंचायत देवभोग के लिए अपने सांसद प्रतिनिधि के रूप में श्रीमती अनिता उपाध्याय की नियुक्ति की है। इस संबंध में सांसद कार्यालय से 20 जुलाई 2026 को जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से गरियाबंद कलेक्टर को नियुक्ति की सूचना भेजी गई है। नियुक्ति के बाद क्षेत्र के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इसकी चर्चा तेज हो गई है।

पत्र के अनुसार, महादेव वार्ड, वार्ड क्रमांक 09, देवभोग निवासी श्रीमती अनिता उपाध्याय को नगर पंचायत देवभोग में सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। सांसद ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि उन्हें नगर पंचायत से संबंधित सभी बैठकों, शासकीय कार्यक्रमों एवं विकास कार्यों में सांसद प्रतिनिधि के रूप में शामिल किया जाए तथा उनका नाम अधिकृत रूप से दर्ज किया जाए।

जनता और प्रशासन के बीच होंगी मजबूत कड़ी

सांसद प्रतिनिधि के रूप में अनिता उपाध्याय अब नगर पंचायत देवभोग में सांसद की ओर से विभिन्न शासकीय बैठकों, विकास योजनाओं की समीक्षा, जनसमस्याओं के निराकरण तथा स्थानीय मुद्दों को सांसद तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएंगी। इससे नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों की निगरानी और जनहित के मामलों में समन्वय को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

आधिकारिक पत्र से हुई नियुक्ति की पुष्टि

सांसद रूपकुमारी चौधरी द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि नगर पंचायत देवभोग में सांसद प्रतिनिधि के रूप में श्रीमती अनिता उपाध्याय, पति श्री विकास उपाध्याय को नियुक्त किया जाता है। साथ ही प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि उन्हें सांसद प्रतिनिधि के रूप में सभी आवश्यक बैठकों एवं कार्यक्रमों की सूचना उपलब्ध कराई जाए।

अनिता उपाध्याय ने कहा— जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना पहली प्राथमिकता

नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधि अनिता उपाध्याय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा_ सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। यह केवल एक पद नहीं बल्कि जनता की सेवा का अवसर है। मेरी पहली प्राथमिकता नगर पंचायत देवभोग की जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उन्हें प्रशासन एवं सांसद महोदया तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना रहेगा। विकास कार्यों में पारदर्शिता, जनभागीदारी और त्वरित समाधान के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करूंगी। आम नागरिकों के सहयोग और विश्वास के साथ देवभोग के समग्र विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

स्थानीय विकास को मिलेगी नई गति

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सांसद प्रतिनिधि की नियुक्ति से नगर पंचायत क्षेत्र में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और सांसद कार्यालय तथा स्थानीय प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। इससे क्षेत्र के अधूरे विकास कार्यों को गति मिलने की भी उम्मीद है।


Previous Post Next Post