Top News

गरियाबंद पुलिस की अनूठी पहल: 'साइंस ऑन व्हील्स' से 19 स्कूलों तक पहुंचेगी मोबाइल विज्ञान प्रयोगशाला, बच्चों में जगेगी वैज्ञानिक सोच

भारत सरकार के विज्ञान विभाग और IDYM फाउंडेशन के सहयोग से शुरुआत, विज्ञान के साथ साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति और महिला सुरक्षा की भी दी जाएगी जानकारी

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_ स्कूली बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से भारत सरकार के विज्ञान विभाग (डिपार्टमेंट ऑफ साइंस) एवं IDYM (Igniting Dreams of Young Minds) Foundation के संयुक्त तत्वावधान में "साइंस ऑन व्हील्स" कार्यक्रम की शुरुआत गरियाबंद जिले में की गई। इस अभियान का संचालन गरियाबंद पुलिस के सहयोग से किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने किया शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गरियाबंद में पुलिस अधीक्षक , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार उइके, उप पुलिस अधीक्षक लितेश सिंह एवं एसडीओपी निशा सिन्हा की उपस्थिति में किया गया।

19 स्कूलों तक पहुंचेगी 'साइंस ऑन व्हील्स'

यह कार्यक्रम फिलहाल छत्तीसगढ़ के केवल दो जिलों—जशपुर और गरियाबंद—में संचालित किया जा रहा है। गरियाबंद जिले के 19 स्कूलों में मोबाइल विज्ञान प्रयोगशाला पहुंचकर विद्यार्थियों को विज्ञान, अंतरिक्ष तकनीक, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), पर्यावरण संरक्षण और नई तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी देगी।

विज्ञान के साथ सुरक्षा और जागरूकता का भी पाठ

कार्यशाला में IDYM टीम एवं गरियाबंद पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम, नशामुक्ति, महिला सुरक्षा और महिला संबंधी अपराधों से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

एसपी बोले— वैज्ञानिक सोच ही भविष्य की सबसे बड़ी ताकत

पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने कहा कि "बच्चे देश का भविष्य हैं। उनमें वैज्ञानिक सोच विकसित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। गरियाबंद पुलिस कानून-व्यवस्था के साथ-साथ शिक्षा और जनजागरूकता के माध्यम से भी बच्चों के सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार कार्य कर रही है। 'साइंस ऑन व्हील्स' के माध्यम से दूर-दराज के विद्यार्थियों तक आधुनिक विज्ञान और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाई जाएगी।"

Previous Post Next Post