Top News

गरियाबंद पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_जिला पुलिस अधीक्षक गरियाबंद द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए कई निरीक्षकों एवं सहायक उप निरीक्षकों (सउनि) के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:

निरीक्षक ओमप्रकाश यादव को सिटी कोतवाली गरियाबंद से थाना प्रभारी जुगाड़ बनाया गया।

निरीक्षक शिशिर पाण्डेय को रक्षित केंद्र से सिटी कोतवाली गरियाबंद का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया।

निरीक्षक शिवशंकर दुर्गा को थाना प्रभारी मैनपुर से रक्षित केंद्र संबद्ध साइबर सेल भेजा गया।

निरीक्षक सिद्धेश्वर प्रताप सिंह को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी मैनपुर बनाया गया।

सउनि यदुराज ठाकुर को थाना प्रभारी जुगाड़ से रक्षित केंद्र संबद्ध साइबर सेल पदस्थ किया गया।

सउनि संतराम साहू को सिटी कोतवाली गरियाबंद से थाना राजिम भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देकर कार्यभार ग्रहण करें। इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले की कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Previous Post Next Post