गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क छत्तीसगढ़
देवभोग_ गरियाबंद जिले के देवभोग क्षेत्र में सरदारपुर चौक के पास दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में डूमरपीटा निवासी टेकराम पोर्टी घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के बाद डायल 112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) देवभोग पहुंचाया। फिलहाल अस्पताल में उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
हादसे के बाद घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाने में डायल 112 की टीम की भूमिका सामने आई है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने आना बाकी है।


