गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क छत्तीसगढ़
मैनपुर_सड़क दुर्घटना के बाद घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े एक व्यक्ति के लिए डायल 112 की टीम मददगार बनकर सामने आई। सोमवार सुबह करीब 8 बजे थाना शोभा क्षेत्र के कचना धुर्वा खुसियारबरषा के पास मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स से दुर्घटनाग्रस्त एक व्यक्ति सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा था। ऐसे समय में डायल 112 के आरक्षक क्रमांक 217 नरेश निषाद एवं वाहन चालक प्रकाश निषाद ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने पर डायल 112 पुलिस वाहन में तैनात आरक्षक नरेश निषाद और चालक प्रकाश निषाद ने मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को उठाया और उचित उपचार के लिए अस्पताल मैनपुर ले गए। उनकी तत्परता से घायल को अस्पताल तक पहुंचाने में मदद मिली।
बताया गया कि घटना स्थल पर घायल को लेने के लिए 108 एंबुलेंस वाहन नहीं पहुंचा था। ऐसी स्थिति में डायल 112 की टीम ने पहल करते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाई। आपात स्थिति में समय पर मदद पहुंचाना महत्वपूर्ण होता है और इस घटना में पुलिस टीम की सक्रियता सामने आई।



