गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
गरियाबंद_जिले के तहसील मुख्यालय मैनपुर से एक मार्मिक मामला सामने आया है, जहां एक गरीब बेवा महिला अपनी मासूम पोती को लेकर एसडीएम कार्यालय मैनपुर के सामने धरने पर बैठ गई। भीषण गर्मी के बीच महिला का इस तरह न्याय की गुहार लगाना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
पीड़ित महिला ने बताया कि उसने कई बार सामने वाले व्यक्ति से थोड़ा हटकर मकान बनाने की विनती की, लेकिन हर बार उसे गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ा। गांव के सरपंच और वरिष्ठ ग्रामीणों ने भी मामले को सुलझाने का प्रयास किया, मगर कोई समाधान नहीं निकल पाया। महिला ने बताया कि लगभग 5 महीने पहले तहसील कार्यालय और एसडीएम कार्यालय मैनपुर में लिखित शिकायत भी की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लगातार अनदेखी से परेशान होकर आखिरकार महिला को धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ा।
भीषण गर्मी में पोती संग धरने पर बैठी महिला धरने की खबर मिलते ही प्रशासनिक अमले में हलचल
धरने पर बैठी बिन्दाबाई ने कहा कि उनके पति की मृत्यु हो चुकी है और उनका इकलौता बेटा रोजी-रोटी कमाने बाहर गया हुआ है। उनकी छोटी पोती उनके साथ रहती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन से न्याय की उम्मीद में वे बुधवार सुबह से एसडीएम कार्यालय के सामने बैठी हैं और जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक धरना जारी रहेगा। एसडीएम कार्यालय के सामने महिला के धरने पर बैठने की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। अधिकारी मामले की जानकारी लेने पहुंचे और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस गरीब महिला को कब तक न्याय दिला पाता है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बरदुला, ग्राम पंचायत बोईरगांव निवासी बिन्दाबाई पति स्व. बुंशीराम, जाति कलार अपने पुराने खप्पर वाले मकान को बचाने की मांग को लेकर धरने पर बैठी हैं। महिला का आरोप है कि उसके मकान से सटाकर एक अन्य व्यक्ति द्वारा पक्का मकान बनाया जा रहा है, जिससे उसके मकान की कड़ा-पाटी और मलबे को नुकसान पहुंच सकता है।
“थोड़ा हटकर मकान बनाने कहा तो मिली गाली-गलौज”