देवभोग पुलिस का बड़ा प्रहार: 156 किलो गांजा के साथ 5 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, दो कारें जप्त उड़ीसा बॉर्डर से हो रही थी तस्करी, पुलिस की घेराबंदी में पकड़े गए आरोपी
गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद गरियाबंद_जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देवभोग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो अलग-अलग कार्यवाहियों में कुल 156.06 किलोग्राम गांजा जप्त करते हुए 05 अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त दो चारपहिया वाहन भी जप्त किए गए हैं। जप्त सामग्री और वाहनों की कुल कीमत लगभग ₹86 लाख 53 हजार आंकी गई है।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना देवभोग पुलिस को सूचना मिली थी कि उड़ीसा की ओर से भारी मात्रा में गांजा वाहनों के माध्यम से परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। नीम पेड़ से टकराई कार, फिर दबोचे गए आरोपी कार्रवाई के दौरान ग्राम मुरलीगुड़ा डोंगरीपारा मार्ग में पुलिस ने सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP 04 BD 7321 को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन तेज रफ्तार के कारण कार नीम के पेड़ से टकरा गई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन में सवार आरोपियों को पकड़ लिया। वाहन की तलाशी लेने पर तीन प्लास्टिक बोरियों में भरा हुआ कुल 80 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹40 लाख बताई गई। दूसरी कार्रवाई में एस-क्रॉस से मिला 76 किलो गांजा इसी दौरान दूसरी सूचना पर पुलिस टीम ने पुलिया के पास घेराबंदी कर मारुति सुजुकी एस-क्रॉस वाहन क्रमांक MP 04 KG 0614 को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से चार प्लास्टिक बोरियों में कुल 76.06 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹38.03 लाख आंकी गई। दोनों मामलों में कुल 156.06 किलोग्राम गांजा और दो चारपहिया वाहन जप्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी पुलिस ने इस मामले में मध्यप्रदेश के भोपाल निवासी आरोपियों को गिरफ्तार किया है— राहुल राजपूत (21 वर्ष) संजय बामने (23 वर्ष) अनिकेत उर्फ अंकित पाल (26 वर्ष) साहिल खान (22 वर्ष) एक विधि से संघर्षरत बालक सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना देवभोग में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका पूरी कार्रवाई में थाना देवभोग पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गरियाबंद पुलिस ने कहा है कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। आम जनता से अपील जिला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।