देवभोग में बवाल: देवमाता हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत, गुस्साए परिजनों ने हाईवे पर रखा शव नेशनल हाईवे 130-C घंटों जाम, अस्पताल पर गंभीर लापरवाही का आरोप
गरियाबंद_देवभोग स्थित देवमाता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान प्रसूता की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों ने नेशनल हाईवे 130-C पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया और अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम भानुमति मांझी (30 वर्ष) बताया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर उचित उपचार नहीं मिलने के कारण प्रसूता की मौत हुई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
चक्काजाम के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है
फिलहाल मामले में अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
गजानंद कश्यप
प्रधान संपादक
छत्तीसगढ़ न्यूज पोर्टल
📍 पता: नगर पंचायत देवभोग
🏢 ऑफिस: देवभोग हाई स्कूल रोड के बाजू में
📞 मो.: 8770066590
छत्तीसगढ़ न्यूज' यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है, जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार और टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।
छत्तीसगढ़ न्यूज पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए इस व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें