IMG-20251013-WA0049

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई,गरियाबंद में 35 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_जिले में अवैध शराब पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से गरियाबंद आबकारी विभाग द्वारा लगातार सघन गश्त एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 02.01.2026 को आबकारी आयुक्त सुश्री आर. संगीता एवं कलेक्टर श्री भगवान सिंह उइके के मार्गदर्शन तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री गजेंद्र सिंह के निर्देशन में आबकारी टीम द्वारा वृत्त गरियाबंद अंतर्गत बड़ी कार्रवाई की गई।

आबकारी टीम ने गश्त के दौरान नवापारा (भैरा) क्षेत्र में अवैध कच्ची महुआ शराब के विरुद्ध दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए।

पहले प्रकरण में आरोपी गायत्री घृतलहरे, पति स्व. अर्जुन घृतलहरे, उम्र 38 वर्ष, निवासी नवापारा (भैरा), थाना छुरा, जिला गरियाबंद के कब्जे से 20 बल्क लीटर अवैध कच्ची महुआ मदिरा बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2011) की धारा 34(2) एवं 59(क) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

इसी क्रम में दूसरे प्रकरण में आरोपी नारद घृतलहरे, पिता जगत पाल घृतलहरे, उम्र 48 वर्ष, निवासी नवापारा (भैरा), थाना छुरा, जिला गरियाबंद के कब्जे से 15 बल्क लीटर अवैध कच्ची महुआ मदिरा जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध भी छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत कार्रवाई कर प्रकरण दर्ज किया गया।

इस संयुक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक नागेशराज श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक रजत चंद ठाकुर, मुख्य आरक्षक शंकर लाल ध्रुव एवं चंदेलाल गायकवाड़, आरक्षक पीताम्बर चौधरी, संजय नेताम, मनीष कश्यप, महिला नगर सैनिक हेमबाई साहू एवं कामिनी सोनी, साथ ही वाहन चालक शैलेन्द्र कश्यप, गोवर्धन सिन्हा एवं कुलेश्वर निषाद का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।