गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
गरियाबंद_‘‘ऑपरेशन निश्चय’’ के अंतर्गत पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज, श्री अमरेश मिश्रा के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में रेंज स्तर पर अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में अवैध गांजा, हीरा, एवं वन्यजीव तस्करी पर रोकथाम के लिए सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कठोर कार्रवाई करने निर्देशित किया गया था।
मुखबिर सूचना एवं कार्रवाई
दिनांक 25.11.2025 को थाना प्रभारी राजिम को सूचना मिली कि दो मोटरसाइकिलों में कुछ संदिग्ध युवक उड़ीसा से भारी मात्रा में अवैध गांजा लेकर फिंगेश्वर–छुरा रोड होते हुए राजिम की ओर आ रहे हैं। तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना राजिम टीम, साइबर टीम एवं हमराह स्टाफ कार्रवाई हेतु रवाना हुए। जोरा तालाब, बेलटुकरी रोड राजिम के पास दोनों मोटरसाइकिलों को रोककर जांच की गई।
तलाशी एवं बरामदगी :
पहली मोटरसाइकिल बजाज पल्सर क्रमांक OD-26C-7509, दूसरी मोटरसाइकिल बिना नंबर। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से 34 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा,कीमती 15 लाख 20 हजार,दोनों मोटरसाइकिलें मूल्य 1 लाख 70 हजार,तथा 5 मोबाइल फोन जब्त किए गए। कुल जप्ती – 18 लाख 90 हजार रुपए। मौके पर सभी आरोपियों को गवाहों के समक्ष गिरफ्तार कर धारा 20(ख) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
एण्ड टू एण्ड कार्रवाई
विवेचना के दौरान आरोपी आशीष राजावत ने बताया कि उसने अवैध गांजा प्रेम सतनामी उर्फ बेब्बे (खरियार रोड, उड़ीसा) से खरीदा था।
अन्य तीन आरोपी —
भूपेन्द्र रात्रे, कुशल यादव, छबीलाल सतनामी — उसी गांजे को मोटरसाइकिल से रायपुर छोड़ने जा रहे थे। तत्काल टीम रवाना होकर खरियार रोड, उड़ीसा से मुख्य सप्लायर प्रेम सोनवानी उर्फ बेब्बे को 4 किलो गांजा (कीमत 2 लाख) सहित गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी :
1. भूपेन्द्र रात्रे, उम्र 19 वर्ष, निवासी खरियार रोड, उड़ीसा
2. आशीष राजावत, उम्र 26 वर्ष, निवासी जिला भिंड (म.प्र.)
3. कुशल यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी खरियार रोड, उड़ीसा
4. छबीलाल सतनामी, उम्र 31 वर्ष, निवासी खरियार रोड, उड़ीसा
5. प्रेम सोनवानी उर्फ बेब्बे, उम्र 23 वर्ष, निवासी खोपेतरा, खरियार रोड, उड़ीसा
जप्त सामग्री :
34 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा — कीमत 17 लाख 20 हजार रुपए,दो मोटरसाइकिल- 1 लाख 70 हजार रुपए,05 मोबाइल,कुल जप्ती — 18 लाख 90 हजार रुपए










