गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
गरियाबंद_विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं नए मतदाताओं के पंजीयन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गरियाबंद जिले के 08 बीएलओ को आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भगवान सिंह उइके ने सम्मानित किया। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में गणना पत्र प्रदान करने, सत्यापन कार्य तथा डिजिटाइजेशन में सक्रियता दिखाने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
सम्मानित बीएलओ_विधानसभा राजिम
मतदान केंद्र 193 प्रा.शा. भवन परतेवा अ – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भारती सेन
मतदान केंद्र 82 प्रा.शा. भवन परसदाजोशी अ – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ईश्वरी साहू
मतदान केंद्र 117 प्राथमिक शाला भवन गनियारी – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लीला बाई साहू
विधानसभा बिन्द्रानवागढ़
मतदान केंद्र 87 भाठीगढ़ – सहायक शिक्षक दुर्गाचरण कोमर्रा
मतदान केंद्र 229 टेमरा – सहायक शिक्षक लक्ष्मीकांत बेहेरा
मतदान केंद्र 105 बरगाँव – सहायक शिक्षक बुधराम नागवंशी
मतदान केंद्र 189 बिरीघाट – सहायक शिक्षक उत्तम सिंह प्रधान
मतदान केंद्र 246 देवभोग – रोजगार सहायक नीतु ठाकुर
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उइके ने कहा कि “निष्पक्ष, अद्यतन एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की नींव है। इस महत्वपूर्ण कार्य को निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ पूरा करने वाले बीएलओ सम्मान और प्रशंसा के पात्र हैं।”
उन्होंने सभी सम्मानित बीएलओ को शुभकामनाएँ देते हुए आगामी विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में ऐसे समर्पित कार्मिकों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा बीएलओ के कार्यों की सराहना की गई और उन्हें आगे भी इसी उत्साह के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।










