IMG-20251013-WA0049

देवभोग में लगेगा विशाल निःशुल्क संतानों का परमर्श एवं स्वास्थ्य जांच शिविर,डॉ. अरविंद नाथ तिवारी के जन्मदिवस पर जनसेवा का बड़ा उपहार

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

देवभोग_जनसेवा के प्रति समर्पित डॉ. अरविंद नाथ तिवारी के जन्मदिवस के अवसर पर इस वर्ष देवभोग को एक बड़ा स्वास्थ्य उपहार मिलने जा रहा है। डॉ. अरविंद नाथ तिवारी द्वारा एमएमआर हॉस्पिटल रायपुर एवं अग्रवाल नर्सिंग होम जूनागढ़ के संयुक्त सौजन्य से विशाल निःशुल्क संतानों का परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है।

इस शिविर में हृदय जांच, बीपी-शुगर जांच, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित संतानों का परामर्श, साथ ही फिटनेस चेकअप भी पूरी तरह निःशुल्क किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की यह एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।

शिविर की विशेषताएँ

1. सभी जांचें बिना किसी शुल्क के

2. अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा जांच

3. बच्चों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं के लिए अलग-अलग परामर्श

स्वास्थ्य जागरूकता एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन

📅 दिनांक: 16 नवंबर 2025, रविवार

⏰ समय: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक

📍 स्थान: प्रहरी चौक, जगन्नाथ मंदिर के पास, देवभोग

अपॉइंटमेंट हेतु संपर्क: 7000692334

ज्ञात हो कि डॉ. अरविंद नाथ तिवारी हमेशा से स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। जन्मदिवस जैसे व्यक्तिगत अवसर को समाज सेवा में बदलकर उन्होंने फिर एक मिसाल पेश की है।जब छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल के संवाददाता ने इस विषय में डॉ. अरविंद नाथ तिवारी से चर्चा की, तो उन्होंने कहा कि_

“मेरे जन्मदिवस पर इससे बड़ा उपहार और क्या हो सकता है कि मैं समाज के लिए कुछ कर सकूं। स्वास्थ्य सुविधाएँ हर व्यक्ति का अधिकार हैं, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहाँ संसाधन सीमित होते हैं। इस शिविर का उद्देश्य यही है कि किसी भी परिवार को पैसे की चिंता किए बिना बेहतर स्वास्थ्य जांच मिल सके। मेरा प्रयास है कि देवभोग और आसपास के लोगों तक नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ पहुँचती रहें। भविष्य में भी ऐसे कई शिविर लगाए जाएंगे।”

डॉ. तिवारी ने आगे कहा कि_

“लोग स्वस्थ होंगे तभी समाज मजबूत होगा। इसलिए मेरा संकल्प है कि स्वास्थ्य सेवा को जनआंदोलन के रूप में विकसित किया जाए। मुझे विश्वास है कि इस शिविर से सैकड़ों लोगों को लाभ मिलेगा।”