IMG-20251013-WA0049

खरीपथरा गांव में पांचवीं कक्षा के छात्र का शव पेड़ से लटका मिला

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

अमलीपदर_अमलीपदर थाना क्षेत्र के खरीपथरा गांव में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पांचवीं कक्षा के छात्र का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। मृतक छात्र की पहचान चौहान यादव के रूप में हुई है।

एक सप्ताह से मानसिक रूप से परेशान था छात्र

परिजनों ने बताया कि चौहान पिछले लगभग एक सप्ताह से मानसिक रूप से काफी परेशान था। घरवालों ने कई बार उससे बातचीत कर कारण जानने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ भी नहीं बताता था।

खरीपथरा गांव में ग्रामीणों ने देखा शव

गुरुवार सुबह खरीपथरा गांव के ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने गांव से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक पेड़ से लटका हुआ शव देखा। इसकी जानकारी तुरंत परिजनों और गांव के सरपंच को दी गई।

अमलीपदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया

सूचना मिलते ही अमलीपदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस गहन जांच में जुटी

थाना प्रभारी के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि पुलिस ने कहा कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और परिजनों के बयान भी लिए जाएंगे।