गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
गरियाबंद_आज दिनांक 23 नवंबर 2025 को वनपरिक्षेत्र इंदागांव (देवभोग) के सहसखोल परिसर अंतर्गत दरलीपारा निवासी जहरलाल (पिता चमरू, जाति–गांडा) पर बकरी चराने के दौरान एक जंगली भालू ने अचानक हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुँची और घायल को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग पहुंचाया गया, जहाँ उनका प्राथमिक उपचार जारी है।
वन विभाग द्वारा आपातकालीन सहायता राशि भी मौके पर ही परिजनों को प्रदान की गई है। विभाग ने बताया कि घायल के उपचार और अन्य देय सहायता के प्रकरण को नियमानुसार आगे बढ़ाया जा रहा है।
वन विभाग का फरमान / महत्वपूर्ण निर्देश
भालू की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों के लिए जरूरी निर्देश जारी किए हैं—
1. अकेले जंगल न जाएं_बकरी, मवेशी चराने या लकड़ी–चारकोर लेने के लिए समूह में जाएं।
2. सुबह और शाम के समय विशेष सावधानी_इन्हीं समयों में भालू की गतिविधि सबसे अधिक रहती है।
3. झाड़ियों, गुफाओं और सुनसान स्थानों से दूरी बनाकर रखें
4. जंगली जानवर दिखे तो तत्काल सूचना दें
5. जंगली जानवरों को उकसाने या उनका पीछा करने से परहेज करें
6. गांवों के आसपास गश्त बढ़ाई जाएगी_वन विभाग ने बताया कि आगामी दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त और निगरानी बढ़ाई जाएगी, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।
वन विभाग का संदेश
“जंगल हमारा प्राकृतिक धरोहर है। जंगली जानवरों के साथ सुरक्षित दूरी और सतर्कता ही इस तरह की घटनाओं से बचने का सबसे बड़ा उपाय है।”










