गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
देवभोग-अमलीपदर पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्रवाई
देवभोग_ लगातार 15 दिनों से गरियाबंद पुलिस ने दीगर राज्यों से आने वाले धान तस्करों पर कड़ा शिकंजा कसते हुए एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कुल 308.8 क्विंटल अवैध धान जप्त कर तस्करी नेटवर्क को हिला दिया है। इसकी कुल कीमत 9 लाख 57 हजार 280 रुपये है।
आज की ताजा कार्रवाई-120 कट्टा धान, दो बोलेरो पिकअप जब्त
दिनांक 22.11.2025 को थाना देवभोग की टीम ने 120 कट्टा अवैध धान,दो बोलेरो पिकअप वाहन को चेकपोस्ट पर रोकर ज़ब्त किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर दोनों वाहनों को नियंत्रण में लिया। तस्कर किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
विशेष अभियान का असर-15 दिन में 14 वाहन, 772 कट्टा धान जप्त
थाना देवभोग एवं अमलीपदर की संयुक्त कार्रवाई में लगातार 15 दिनों के भीतर_14 वाहन,772 कट्टा धान ,308.8 क्विंटल अवैध धान जप्त कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया।
जप्त वाहन सूची
बोलेरो पिकअप CG-04 PM 4713, बोलेरो पिकअप CG-04 JB 2167, बोलेरो पिकअप CG-23 J 7136, बोलेरो पिकअप OD 24 K 1584, बोलेरो पिकअप CG-25 4232, बोलेरो पिकअप OR 21 D 6055, बोलेरो पिकअप CG-04 JB 2505, बोलेरो पिकअप CG-07 AV 4930, बोलेरो पिकअप CG-18 M 0736, बोलेरो पिकअप OD 24 L 4514, बोलेरो पिकअप CG-23 L 2164, बोलेरो पिकअप CG 04 OD 3090, बोलेरो पिकअप OD 08 E 9187, ट्रैक्टर।
बार्डर पर कड़ी निगरानी-तस्करों में दहशत
सीमा क्षेत्र में तैनात पुलिस टीम चौबीसों घंटे निगरानी कर रही है। सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों के लिए है—इसका उल्लंघन करने वालों पर अब कार्रवाई तय है।
देवभोग पुलिस की कड़ी चेतावनी:
“अवैध धान परिवहन या बिक्री… परिणाम तुरंत कार्रवाई!” इस अभियान से तस्करों में जबरदस्त दहशत और किसानों में राहत का माहौल है।










