IMG-20251013-WA0049

गरियाबंद पुलिस का बड़ा एक्शन! “ऑपरेशन निश्चय” में 47 वारंटियों की धरपकड़ – 04 स्थायी, 43 गिरफ्तारी वारंट तामील

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री अमरेश मिश्रा के निर्देशन में चलाए जा रहे रेंज स्तरीय “ऑपरेशन निश्चय” के तहत गरियाबंद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जिले भर में विशेष अभियान चलाकर 04 स्थायी वारंटी और 43 गिरफ्तारी वारंटीयों सहित कुल 47 फरार वारंटियों को पकड़ा गया और न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

फरार आरोपियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार वारंटियों की धरपकड़ के निर्देश मिले थे। इसके तहत सभी थाना क्षेत्रों में दबिश दी गई और अभियान को गति दी गई, जिसका नतीजा बड़े पैमाने पर गिरफ्तारी के रूप में सामने आया।

थाना-वार कार्रवाई 

छुरा – 02 स्थायी, 01 गिरफ्तारी वारंट; पीपरछेड़ी – 01 स्थायी वारंट; फिंगेश्वर – 01 स्थायी, 07 गिरफ्तारी वारंट; गरियाबंद – 08 गिरफ्तारी वारंट; पाण्डुका – 02 गिरफ्तारी वारंट; राजिम – 11 गिरफ्तारी वारंट; देवभोग – 14 गिरफ्तारी वारंट। कुल 47 वारंटियों को पकड़कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

अभियान आगे भी जारी रहेगा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “ऑपरेशन निश्चय” के तहत जिले में फरार अपराधियों की धरपकड़ और अपराध नियंत्रण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।