गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
देवभोग_ देवभोग क्रियायोग ध्यान केंद्र में आज वार्षिक उत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। गुरुदेव परम हंस आत्मानंद के सानिध्य में कार्यक्रम की शुरुआत गुरु एवं भगवत पूजन से हुई। इसके बाद दूर-दूर से पहुंचे सैकड़ों दीक्षार्थियों ने सामूहिक ध्यान योग का अभ्यास किया और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।
कार्यक्रम के दौरान गुरुदेव ने अमृतवाणी के माध्यम से सभी को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य को सदैव स्वस्थ शरीर और शांत मन के साथ अध्यात्म को आत्मसात कर परमात्मा मिलन के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन क्रियायोग ध्यान का अभ्यास करने से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन चिंता रहित रहता है।
वार्षिक उत्सव में इस बार भी कई नए जोड़ों ने गुरु दीक्षा लेकर क्रियायोग अपनाने का संकल्प लिया। देवभोग के अलावा ओडिशा प्रांत से भी बड़ी संख्या में क्रियावान सदस्य इस उत्सव में सम्मिलित हुए।
आयोजन में प्रमुख योगाचार्य—उमेश पंडा, बद्री नारायण मिश्र, पंचानन मुंड और सुनील पात्र—गुरुदेव के साथ उपस्थित रहे।स्थानीय क्रियायोग समिति से अध्यक्ष खिलावन प्रसाद पात्र, सचिव बसंत बेहेरा, शरद तिवारी, बंशीधर सोनी, अमृत लाल कश्यप, देवेंद्र बेहेरा, राजेश तिवारी, श्यामलाल पाण्डेय, रामअवतार अग्रवाल, भोला अग्रवाल सहित सैकड़ों साधक उपस्थित थे।










