गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
20 दिनों में 22 लाख से अधिक का अवैध धान जप्त — पुलिस का स्पेशल अभियान जारी
गरियाबंद_दीगर राज्यों से आने वाले अवैध धान परिवहन और बिक्री पर नकेल कसते हुए गरियाबंद पुलिस ने बीते 20 दिनों में बड़ी सफलता हासिल की है। विशेष अभियान के तहत पुलिस ने अब तक 714.4 क्विंटल अवैध धान जप्त किया है, जिसकी कुल कीमत 22 लाख 14 हजार 640 रुपये आंकी गई है। लगातार कार्रवाई से धान तस्करों में खलबली मची हुई है।
आज की बड़ी कार्रवाई — ट्रक समेत 244.4 क्विंटल धान जप्त
दिनांक 29.11.2025 थाना अमलीपदर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उड़ीसा प्रांत से अवैध रूप से धान लाकर बिक्री की कोशिश की जा रही है। जानकारी की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने चेकपोस्ट में सख्त चेकिंग शुरू की।
चेकिंग के दौरान—
611 कट्टा (244.4 क्विंटल)
कीमत – 7 लाख 57 हजार 640 रुपये
वाहन – ट्रक CG 04 JD 0761 अवैध धान परिवहन करते रंगे हाथ पकड़कर ट्रक को जप्त किया गया।
तस्करों की कमर तोड़ने वाली लगातार कार्रवाई
पिछले 20 दिनों में अमलीपदर व देवभोग पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में— कुल 22 प्रकरण दर्ज
1786 कट्टा धान जप्त
कुल 714.4 क्विंटल धान बरामद
22 लाख से अधिक का अवैध धान किया गया जप्त
20 चारपहिया वाहन पकड़े गए
अवैध परिवहन एवं बिक्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर धान को संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया।
कार्रवाई का उद्देश्य — राज्य में धान तस्करी पर रोक
वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर बॉर्डर चेकपोस्ट में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों से ही की जाती है। इसी व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखने पुलिस का अभियान लगातार जारी है। अवैध धान तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी…










