IMG-20251013-WA0049

“15 नवंबर से धान खरीदी का बिगुल-जिले में तैयारियों का पूरा बंदोबस्त, अवैध धान परिवहन पर लोहे की सख्ती”

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होगी। इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। कलेक्टर श्री बी.एस. उइके ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उपार्जन केंद्रों में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और आवश्यक सुविधाएँ पूरी तरह उपलब्ध रहें।

90 केंद्रों में खरीदी – 83,445 किसान पंजीकृत

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के 83,445 कृषक पंजीकृत हैं। धान खरीदी के लिए 90 उपार्जन केंद्र चिन्हित किए गए हैं। समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर की वैकल्पिक व्यवस्था भी कर दी गई है।

किसानों के लिए सभी सुविधाएँ सुनिश्चित

हर उपार्जन केंद्र में_बारदान,फड़ और चबूतर,पीने का पानी,छायादार बैठने की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। कलेक्टर स्वयं लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं।

क्रय धान के उठाव की व्यवस्था दुरुस्त

धान खरीदी के साथ ही क्रय धान के समय पर उठाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

नियंत्रण कक्ष सक्रिय

किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु_राज्यस्तरीय कॉल सेंटर – 1800-233-3663,जिला खाद्य कार्यालय – 07706-296344 की व्यवस्था की गई है।

अवैध धान परिवहन पर कड़ी निगरानी

अवैध परिवहन एवं विक्रय पर रोक के लिए जिले की सीमाओं पर 30 चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। इसके साथ,जिला कंट्रोल कमांड सेंटर,तहसील स्तरीय उड़नदस्ते,निगरानी दल सभी केंद्रों में नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा हेतु डनेज, तारपोलिन और अन्य सामग्रियों का स्टॉक भी तैयार रखा गया है।

टोकन व्यवस्था और तैयारी पर निर्देश

धान खरीदी से जुड़े अधिकारियों को उचित संख्या में ही टोकन जारी करने,केंद्रों में स्टैकिंग व्यवस्थित रखने,मौसम खराब होने की स्थिति में वैकल्पिक तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

माइक्रो एटीएम सुविधा उपलब्ध

सहकारिता विभाग ने बताया कि सभी समितियों में माइक्रो एटीएम लगाए गए हैं, जिससे किसान तुरंत आवश्यकता के अनुसार राशि निकाल सकें।