गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
देवभोग_विद्यालय परिसर में आज बच्चों ने जागरूकता का ऐसा संदेश दिया, जिसने उपस्थित सभी लोगों को गहराई से प्रभावित किया। रंग-बिरंगे पोस्टर, प्रभावी स्लोगन और उत्साह से भरे छात्रों ने बाल सुरक्षा को लेकर समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य—बच्चों में साहस, सुरक्षा के प्रति समझ और अपने अधिकारों की पहचान कराना रहा।
सामाजिक जागरूकता का अनोखा आयोजन_
एम. मानु पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल, देवभोग में सामाजिक सरोकारों पर केंद्रित बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। छात्रों ने बाल शोषण रोकथाम और POCSO एक्ट से जुड़ी अहम जानकारियाँ आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से दीं।
POCSO एक्ट पर छात्रों की पहल_
बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर—
“POCSO – Protection of Children”,
“1098 Child Helpline” जैसे संदेशों के माध्यम से बाल सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया।
‘गुड टच – बैड टच’ पर सार्थक प्रस्तुति_
छात्रों ने छोटे-छोटे स्लोगन और चित्रों के जरिए गुड टच–बैड टच को सरल भाषा में समझाया। यह प्रस्तुति कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रही।
‘STOP CHILD ABUSE’ का बुलंद संदेश_
कई विद्यार्थियों ने पोस्टर के माध्यम से समाज से अपील की_“STOP CHILD ABUSE”
“Speak Up… Don’t Stay Silent”
शिक्षकों ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मंत्र_
शिक्षकों ने कहा_“बच्चों की सुरक्षा हमारा पहला कर्तव्य है। जागरूक बच्चा ही सुरक्षित बच्चा है।”
स्कूल परिसर में सकारात्मक माहौल_
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने अनुशासित और उत्साहपूर्ण भागीदारी दिखाई। सभी ने मिलकर संदेश दिया_
“सुरक्षित बचपन – सुरक्षित समाज।”
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे नगर पंचायत के अध्यक्ष राजेश तिवारी,अनिता विकास उपाध्याय महामंत्री भाजपा मंडल देवभोग,लैबानो सोना पालक समिति अध्यक्ष,नीता कश्यप पालक समिति उपाध्यक्ष,डायरेक्टर हेमंत मिश्रा एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।










