IMG-20251013-WA0049

सांसद खेल महोत्सव बना अव्यवस्था का मैदान — बिना बजट के खेल, बिना व्यवस्था के आयोजन!”

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 


देवभोग_खेल भावना को प्रोत्साहित करने और पारंपरिक खेलों को संरक्षित करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार के युवा खेल मंत्रालय के निर्देश पर पूरे देश में “सांसद खेल महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन देवभोग विकासखंड में इस महोत्सव का हाल देखकर ऐसा लगता है मानो खेल नहीं, अव्यवस्था की प्रतियोगिता चल रही हो।

बजट शून्य — व्यवस्था अधूरी

विकासखंड स्तरीय अधिकारियों ने खुद स्वीकार किया कि इस आयोजन के लिए शासन से किसी भी प्रकार की राशि उपलब्ध नहीं कराई गई। पूरा आयोजन “स्वयं की व्यवस्था के सहारे” किया जा रहा है।

अब सवाल यह उठता है कि जब खेल महोत्सव के लिए बजट ही नहीं, तो खिलाड़ियों के प्रोत्साहन, मैदान की तैयारी और बुनियादी सुविधा कैसे पूरी होगी?

1100 बच्चों ने कराया पंजीयन — लेकिन सुविधाओं का अभाव

देवभोग ब्लॉक के 18 संकुल और एक महाविद्यालय के करीब 1100 प्रतिभागियों ने एक माह पूर्व 21 सितंबर से 10 अक्टूबर तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पंजीयन कराया था। लेकिन आज जब खेलों की शुरुआत हुई, तो मैदान में न तो पीने का पानी ठीक से उपलब्ध था, न बैठने की व्यवस्था, न छांव — हर जगह अव्यवस्था का माहौल दिखाई दिया।

14 से 16 अक्टूबर अंतर संकुल स्तरीय प्रतियोगिता 

शिक्षा विभाग के अनुसार 10 से 11 अक्टूबर तक अंतर संकुल स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न हुई विजेता प्रतिभागी संकुल स्तरीय खेलने ब्लॉक में पहुंचे 14 से 16 अक्टूबर के लिए।

महिला और पुरुष वर्ग पृथक प्रतियोगिता

खेलों का आयोजन महिला और पुरुष वर्ग में पृथक रूप से किया जा रहा है, जिसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी विधानसभा स्तर, और वहाँ से आगे लोकसभा स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

मैदान में अव्यवस्था का आलम

खिलाड़ियों और दर्शकों को पानी, छाया, और प्राथमिक उपचार जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ा। कई प्रतिभागियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि ऐसा ही हाल रहा तो खेल भावना नहीं, निराशा ही बढ़ेगी।

अब बड़ा सवाल यह है — जब शासन से राशि नहीं आई, तो आयोजन की जिम्मेदारी किसकी है?

क्या यह खेल महोत्सव युवाओं के उत्साह को बढ़ाने के लिए है या अफसरशाही को परेशान करने के लिए?