IMG-20251013-WA0049

196 किलो गांजा से लेकर हत्या के आरोपी तक – गरियाबंद पुलिस ने चुने अगस्त माह के कॉप ऑफ द मंथ

गरियाबंद पुलिस की पहल : माह अगस्त 2025 के लिए चुने गए कॉप ऑफ द मंथ

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

गरियाबंद_पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से गरियाबंद पुलिस द्वारा कॉप ऑफ द मंथ योजना चलाई जा रही है। इसी कड़ी में माह अगस्त 2025 के लिए सराहनीय और उत्कृष्ट कार्य करने वाले 06 पुलिसकर्मियों को कॉप ऑफ द मंथ चुना गया और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विशेष उपलब्धियां

थाना छुरा के प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार गिलहरे (123) एवं थाना गरियाबंद के आरक्षक योगेश सिंह (315) ने 196 किलो ग्राम गांजा के साथ 04 आरोपियों की गिरफ्तारी में विशेष भूमिका निभाई।

थाना फिंगेश्वर के आरक्षक यादराम ध्रुव (421) ने चोरी एवं नशीली टेबलेट मामले के आरोपी को गिरफ्तार करवाया।

थाना राजिम के आरक्षक सुरज कुमार रात्रे (131) ने चोरी के प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी की।

थाना अमलीपदर के आरक्षक दिनेश यादव (05) ने 120 लीटर छिंद रस शराब के साथ आरोपी की गिरफ्तारी में भूमिका निभाई।

थाना मैनपुर के आरक्षक जितेन्द्र परिहार (316) ने हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया।

कुल 06 अधिकारी-कर्मचारियों को इस माह कॉप ऑफ द मंथ के रूप में चुना गया। पुलिस विभाग का कहना है कि यह पहल आगे भी जारी रहेगी, ताकि ड्यूटी के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता रहे।