IMG-20251013-WA0049

देवभोग पत्रकार भवन में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसः भूतपूर्व सरपंच ठाकुर मदन सिंह द्वारा फहराया गया झंडोत्तोलन,भूमि दान के लिए पत्रकार संघ ने जताया आभार

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

देवभोग_पत्रकार भवन में भूतपूर्व सरपंच ठाकुर मदन सिंह द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।भवन हेतु भूमि दान के लिए पत्रकार संघ ने आभार जताया।

   श्रमजीवी पत्रकार संघ देवभोग इकाई कार्यालय में आज स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया गया।आज भूतपूर्व सरपंच ठाकुर मदन सिंह द्वारा तिरंगा फहराया गया।पत्रकार संघ ने मदन सिंह का सम्मान कर उनका आभार प्रकट किया।ठाकुर द्वारा अपने कार्यकाल में पत्रकार भवन निर्माण हेतु भूमि आबंटन किया गया था।

संघ के वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम पात्र,जयविलास शर्मा ने उन दिनों को याद किया जब भवन की नींव रखी जानी थी,किन्तु भारी विपरीत समय के बावजूद ठाकुर मदन सिंह ने पंचायत के ग्राम सभा में भूमि आबंटन का प्रस्ताव पारित कराया था।

पत्रकार मनमोहन नेताम,धनंजय बिहारी,गिरीश जगत,देवी चरण ठाकुर,गजानंद कश्यप,नागेश्वर मोरे ने भी अपने संबोधन में मदन सिंह ठाकुर का आभार जताया।

ठाकुर मदन सिंह ने अपने आशीर्वचन में कहा कि पत्रकार समाज को आईना दिखाता है,हमारे लिए जवाबदार बन कर हर उन बुराई के सामने ढाल बन कर खड़े हो जाते हैं जिससे समाज हित हो।ऐसे में हमरा भी कर्तव्य बनता है कि उनका सम्मान,सहयोग सदैव करें