IMG-20251013-WA0049

23 अगस्त को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर का पदभार ग्रहण समारोह, बनेगा ऐतिहासिक आयोजन


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

रायपुर_ छत्तीसगढ़ की राजनीति में 23 अगस्त का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा को नया कप्तान मिल चुका है और अब प्रदेश की किसान राजनीति में नई ऊर्जा भरने का समय आ गया है। कांकेर जिले के चारामा निवासी और लोकप्रिय किसान नेता आलोक सिंह ठाकुर भाजपा किसान मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे।

लोकप्रिय किसान नेता आलोक सिंह ठाकुर भाजपा किसान मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण 

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने हाल ही में नई टीम की घोषणा की थी, जिसमें किसान मोर्चा की कमान आलोक सिंह ठाकुर को सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में प्रदेश भर के किसानों के बीच भाजपा की पकड़ को और मजबूत करने की रणनीति तय की जाएगी।

भाजपा कार्यालय में होगा भव्य आयोजन_

शनिवार, 23 अगस्त को सुबह 11 बजे रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पदभार ग्रहण समारोह आयोजित होगा। इस मौके पर पूरे प्रदेश से किसान नेता, पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी भारी संख्या में शामिल होंगे।

दिग्गज नेताओं की मौजूदगी से बढ़ेगी शान_

इस समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू होंगे। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि मंत्री राम विचार नेताम करेंगे। उनके साथ मंच पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम जायसवाल, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया मौजूद रहेंगे।

विशेष अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री शंभू कुमार, प्रभारी बजरंगी प्रसाद यादव, राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शाह समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

पुराने नेताओं का होगा सम्मान_

किसान मोर्चा के पूर्व पदाधिकारी,जो वर्तमान में जनप्रतिनिधि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष,विधायक,सांसद या मंत्री की भूमिका निभा रहे हैं, उनका विशेष स्वागत एवं सम्मान भी इस अवसर पर किया जाएगा। भाजपा किसान मोर्चा ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन बनाने की तैयारी कर ली है।

"एक पेड़ मां के नाम" से पर्यावरण संरक्षण का संदेश_

पदभार ग्रहण के बाद आलोक सिंह ठाकुर एक अनोखे अभियान की शुरुआत करेंगे। "एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम के तहत परिसर में वृक्षारोपण होगा और किसान मोर्चा की ओर से कार्यकर्ताओं एवं किसानों को पौधों का वितरण किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित क्रांति का संदेश देना है।

किसान मोर्चा में नई ऊर्जा की उम्मीद_

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आलोक सिंह ठाकुर के नेतृत्व में किसान मोर्चा को नई दिशा मिलेगी। उनकी छवि एक जमीनी किसान नेता की रही है, जो किसानों के मुद्दों को न केवल सड़क पर बल्कि राजनीतिक मंचों पर भी मजबूती से उठाते रहे हैं।

अब देखना होगा कि आलोक सिंह ठाकुर भाजपा किसान मोर्चा को किस तरह से किसानों की आवाज़ बनाने और कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रभावी आंदोलन खड़ा करने में सफल होते हैं।