IMG-20251013-WA0049

हादसों का सिलसिला जारी: गोहरापदर में ऑटो–बाइक भिड़ंत, फरसरा निवासी युवक घायल

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

कुछ घंटे पहले देवभोग–मुडागांव क्षेत्र में भी हुआ था इसी तरह का सड़क हादसा

गरियाबंद जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। कुछ घंटे पहले देवभोग–मुडागांव क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना के बाद अब गोहरापदर क्षेत्र से एक और हादसे की खबर सामने आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम करीब 6 बजे गोहरापदर स्थित सियारलेटी पेट्रोल पंप के पास एक ऑटो और बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में फरसरा निवासी बाइक सवार घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 108 को फोन लगा दिया गया है लेकिन जानकारी के अनुसार अभी एंबुलेंस 108 गाड़ी घटना स्थल के पास नहीं पहुंची है।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना में शामिल ऑटो चालक धारनीधोड़ा निवासी है। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। गौरतलब है कि कुछ घंटे पहले ही देवभोग–मुडागांव क्षेत्र के टिपपारा मोड़ के पास भी बाइक और कार की टक्कर में एक बाइक सवार घायल हुआ था। लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्रवासियों में चिंता बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार, मोड़ों पर लापरवाही और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कारण ऐसे हादसे बढ़ते जा रहे है।