IMG-20251013-WA0049

भाजपा महामंत्री अनीता उपाध्याय एवं भाजपा पार्षद पहुंचे विद्युत विभाग उप अभियंता को सौंपा ज्ञापन


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद 

नगर पंचायत देवभोग की भाजपा प्रत्याशी रही मंडल महामंत्री अनीता उपाध्याय एवं भाजपा महिला पार्षदों के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 09,13,14,15 को देवभोग फीडर से जोड़ने हेतु आज उप अभियंता देवभोग को ज्ञापन सौंपा।

अनीता उपाध्याय एवं भाजपा महिला पार्षदों ने पत्राचार में बताया_

झाराबहाल,सोनामूंदी एवं सोबनी नगर ये सभी वार्ड वासी नगर में निवासरथ है किन्तु नगर पंचायत के अन्य वार्डो की तरह इन वार्डो में बिजली सप्लाई नहीं हो पा रही है इसका प्रमुख कारण ये सभी वार्ड को अलग अलग फीडरो में जोड़ा गया है जिसके चलते देवभोग में बिजली रहती है परन्तु इन सभी वार्डो में बिजली की सप्लाई बाधित होती रहती है। इसलिए आज हम सभी विद्युत विभाग पहुंच कर उप अभियंता जी को ज्ञापन सौंपते हुए इसके निराकरण के संबंध में चर्चा की है।

भाजपा के युवा मंडल महामंत्री अनीता उपाध्याय ने कहा_

इस समस्या को जल्द ही लेकर हम सब मा.मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर अवगत करा कर,त्वरित निराकरण के लिए अनुरोध करेंगे।

इस विषय को लेकर हम पार्षद गण नगर पंचायत के मीटिंग में रखेंगे मांग_

महिला पार्षद देवकी यदु,प्रतीमा सोनी,खीरलक्ष्मी सिन्हा ने कहा समस्या को नगर पंचायत के बैठक में रखेंगे प्रस्ताव करा कर आगे कार्यवाही के लिए भेजेंगे।