गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डिस्क गरियाबंद
गरियाबंद_ आगामी मानसून के मद्देनजर बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने और संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से आज जिला प्रशासन द्वारा एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास जिला सेनानी के नेतृत्व मेंग्राम पंचायत श्यामनगर में तालाब में सम्पन्न किया गया। तालाब को कृत्रिम बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मानकर सुरक्षा व्यवस्था, राहत एवं बचाव की तैयारी को परखा गया। जिसमें विभिन्न सरकारी एजेंसियों और स्वयंसेवी संगठनों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य बाढ़ जैसी आपातकालीन स्थिति में राहत और बचाव कार्यों की गति, प्रभावशीलता और विभिन्न टीमों के बीच तालमेल का मूल्यांकन करना था।
संसाधनों की पूर्व व्यवस्था पर जोर—
इस दौरान बाढ़ की स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना,घायलों को प्राथमिक उपचार देना,भोजन और आश्रय की व्यवस्था करना,तथा संचार व्यवस्था को बनाए रखना जैसे विभिन्न परिदृश्यों का अभ्यास किया गया।
प्रभावी प्रबंधन की रूपरेखा—
अभ्यास के दौरान आपदा प्रबंधन विभाग,पुलिस,फायर ब्रिगेड,स्वास्थ्य विभाग एवं स्थानीय कर्मियों ने बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने,नावों का उपयोग कर बचाव कार्य करने, अस्थाई राहत शिविर स्थापित करने और चिकित्सा सहायता प्रदान करने का प्रदर्शन किया।
यह अधिकारी रहे मौजूद—-
इस दौरान डिप्टी कलेक्टर रामसिंह सोरी,जिला सेनानी पुष्पराज सहित नगरसेना के बाढ़ आपदा टीम एवं आपदा मित्र की संयुक्त टीम मॉक ड्रिल में मौजूद रहे।
डिप्टी कलेक्टर एवं जिला सेनानी ने मॉक ड्रिल का बारीकी से निरीक्षण किया_
डिप्टी कलेक्टर एवं जिला सेनानी ने मॉक ड्रिल का बारीकी से निरीक्षण किया और सभी कर्मियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह मॉक ड्रिल हमें अपनी तैयारियों का आकलन करने और किसी भी संभावित कमी को दूर करने में मदद करेगा। हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि हम बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार रहें और जनहानि व संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम कर सकें।
जिला प्रशासन बाढ़ आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध_
सफल मॉक ड्रिल से यह स्पष्ट हो गया है कि जिला प्रशासन बाढ़ आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और बचाव कार्यों में पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण है। इस अभ्यास ने हमें अपनी रणनीति को और बेहतर बनाने का अवसर दिया है।

.jpg)
.jpg)






