आज भाजपा मंडल देवभोग के ग्राम पंचायत कैटपदर में विकसित भारत के अमृत काल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरे होने पर भाजपा मंडल देवभोग के अंतर्गत विकसित भारत संकल्प से सिद्धि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता एवं प्रभारी वेणु वेंकटेश्वर डोंगरे ग्राम पंचायत कैटपदर में केंद्र और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना के बारे में ग्रामवासियों को जानकारी दी।
मुख्य वक्ता एवं प्रभारी वेणु वेंकटेश्वर डोंगरे ने किया कहा_
इन 11 वर्षों में मोदी ने भारत को वैश्विक मंच पर एक सशक्त, निर्णायक और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है। उनके नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। इन 11 वर्षों में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को पूरी मजबूती से साकार किया है। उन्होंने कहा कि किसानों को फसलों का उचित दाम और सम्मान मोदी सरकार ने ही दिया। उन्होंने बताया कि भाजपा का हर कार्यकर्ता सेवा भाव से काम करता है। कोरोना काल में जब कोई बाहर नहीं निकल रहा था, तब भी भाजपा कार्यकर्ता लोगों की सेवा में जुटे रहे। डोंगरे ने 2014 के बाद देश में आए बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि पहले जहां आतंकवाद और भ्रष्टाचार चरम पर था,वहीं अब स्थिति में सुधार आया है।
कैटपदर के प्रथम नागरिक गुनधर माझी हुई शामिल बीजेपी में_
सम्माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यशैली को देखते हुए ग्राम कैटपदर के गुनधर माझी को वेणु वेंकटेश्वर डोगरे के नेतृत्व में भाजपा प्रवेश कराया गया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे_
नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुशील कुमार यादव जी अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव,जिला आरटीआई सेल के सदस्य पदुलोचन मरकाम,अजजा मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष लैबानो ध्रुव,देवभोग मंडल के मंत्री लैबानो सोना,भाजपा मंडल देवभोग के सक्रिय नेता कुरसोराम ध्रुव,भाजपा कार्यकर्ता सूरज शर्मा,बूथ अध्यक्ष कैटपदर परमेश्वर नागेश,युवा प्रकोष्ठ की सक्रिय युवा नेता तोषण यादव, ग्राम पंचायत कैटपदर के उप सरपंच गोपनाथ नागेश एवं जेष्ठश्रेष्ठ कार्यकर्ता बहुत संख्या में उपस्थित रहे।









