IMG-20251013-WA0049

एक पेंड माँ के नाम अभियान के तहत 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आदर्श ग्राम पंचायत घुमरगुड़ा में किया गया पौधारोपण


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डिस्क गरियाबंद 

आज एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज आदर्श ग्राम पंचायत घुमरगुड़ा में ब्लॉक स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम जनपद पंचायत देवभोग द्वारा आयोजित किया गया था ।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे_

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत देवभोग के अध्यक्ष पदमालय सुशील निधि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच श्रीमती रजनी देवेंद्र ठाकुर ने किया।विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सभापति शंकर लाल नागेश,जनपद सभापति देवेन्द्र ठाकुर,जनपद सभापति गजेंद्र सोम,जनपद सभापति नवनीत कश्यप,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुशील निधि,सरपंच संघ अध्यक्ष पवन यादव,सीईओ जनपद पंचायत देवभोग रवी सोनवानी एवं नगर पंचायत देवभोग सी .एम.ओ सोन ग्राम पंचायत सचिव मदनलाल नायक रहे।

जनप्रतिनिधियों द्वारा सभा को की गई संबोधित_

मोर गांव मोर पानी अभियान एवं विश्व पर्यावरण दिवस के विषय में जानकारी देते हुए पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया।

सरपंच रजनी देवेंद्र ठाकुर ने नागरिकों से की अपील_

स्वस्थ्य एवं सुरक्षित वातावरण के लिए अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण कर अपने स्तर पर पर्यावरण संक्षण हेतु हर संभव प्रयास करने का संकल्प जरूर ले। 

पर्यावरण संरक्षण के लिए ली गई शपथ_

ग्राम घूमरगुड़ा के अमृत सरोवर तालाब के मेड में आम,जाम,नीम,पीपल,बेल,इमली,आंवला का पौधा लगाते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्राम वासियों को शपथ दिलाया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे_

निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के अलावा गांव की महिला समूह मितानिन दीदीयो युवा टीम एवं गांव के वरिष्ठ लोगों ने भी वृक्षारोपण में अपनी सहभागिता दी।