सार्वजनिक स्थल पर खुलेआम शराब पीते हुए 04 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार
गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
ग्राम उरमाल यात्री प्रतीक्षालय के पास बैठकर शराब पीने एवं हुल्लड़बाजी की शिकायत प्राप्त हुई थीगरियाबंद - नया सवेरा अभियान के अंतर्गत गरियाबंद के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा अवैध रूप से शराब, गांजा तस्करी व बिक्री पर लगाम लगाने एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु समस्त थाना प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिये गये थे। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मुखबीर एवं पेट्रोलिंग सक्रिय कर लगातार कड़ी कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम मे आज दिनांक 28.06.2025 को रात्रि में पेट्रोलिंग दौरान जरियें मुखबीर से थाना प्रभारी देवभोग को सूचना प्राप्त हुआ की ग्राम उरमाल स्थित बस यात्री प्रतीक्षालय के पास आरोपीगण 1.गयास राम साहू , 2. कुशल सोम , 3. दुबेश्वर नागेश , 4. देवकुमार कश्यप अवैध रूप से सार्वजनिक स्थल पर शराब का सेवन कर रहा है हैं कि सूचना तस्दीक पर थाना से हमराह स्टाफ व गवाहों के साथ मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर चार अलग अलग व्यक्ति को पकडे जिन्हें नाम पता पुछने पर अपना अपना नाम क्रमशः 1. गयास राम साहू पिता गिरवर साहू, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम उरमाल थाना देवभोग, 2. कुशल सोम पिता धनसिंग सोम उम्र 22 वर्ष साकिन मगररोड़ा थाना देवभोग जिला गरियाबंद (छ.ग.), 3.दुबेश्वर नागेश पिता मानसिंग नागेश उम्र 40 वर्ष ग्राम नवागांव थाना देवभोग जिला गरियाबंद (छ.ग.), 4. देवकुमार कश्यप पिता गाड़ाराम कश्यप उम्र 28 वर्ष ग्राम उरमाल थाना देवभोग जिला गरियाबंद (छ.ग.) के रहने वाले बतायें जिसकी तलाशी लेने पर आरोपीगण के कब्जे शराब की खाली शीशी एवं शराब पीने का समान रखा होना पाया गया। आरोपीगणों से नोटिस देकर सार्वजनिक स्थान में शराब पीने के संबंध में दस्तावेज मांग करने पर नोटिस में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज नहीं होना लिखित में देने से आरोपीगणों का कृृत्य धारा 36(सी) आबकारी एक्ट का घटित करना पायें जाने पर थाना देवभोग मे अलग-अलग अपराध क्रमांक 184/2025 धारा 36(सी) आबकारी एक्ट, अपराध क्रमांक 185/2025 धारा 36(सी) आबकारी एक्ट, अपराध क्रमांक 187/2025 धारा 36(सी) आबकारी एक्ट एवं अपराध क्रमांक 187/2025 धारा 36(सी) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका रिहा किया गया है।
इस कार्यावाही में थाना देवभोग पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी
1. गयास राम साहू पिता गिरवर साहू, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम उरमाल थाना देवभोग
2. कुशल सोम पिता धनसिंग सोम उम्र 22 वर्ष साकिन मगररोड़ा थाना देवभोग जिला गरियाबंद (छ.ग.)
3. दुबेश्वर नागेश पिता मानसिंग नागेश उम्र 40 वर्ष ग्राम नवागांव थाना देवभोग जिला गरियाबंद (छ.ग.)
4. देवकुमार कश्यप पिता गाड़ाराम कश्यप उम्र 28 वर्ष ग्राम उरमाल थाना देवभोग जिला गरियाबंद (छ.ग.)
जिला गरियाबंद पुलिस का संदेश
गरियाबंद पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा तथा अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध निरंतर सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है। ऐसे अवैध कार्यों में लिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। आम नागरिकों से अपील है कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी या अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है, तो उसकी सूचना तत्काल गरियाबंद पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी एवं त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। समाज की सुरक्षा में पुलिस के साथ सक्रिय सहयोग करें।"








