तिरंगा यात्रा पानी टंकी मांझी पारा से होते हुए स्कूल मैदान पर ही संपन्न हुई। ग्राम के मुख्य मार्गों पर देशभक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा, लोगों ने भारतीय सेना के सम्मान में देशभक्ति के जोशीले नारे लगाए। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् के गगन भेदी नारे गूंजते रहे।
वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र कुमार मांझी ग्राम पंचायत गिरसूल सरपंच ने कहा सेना के वीर जवानों ने साहस, समर्पण और पराक्रम से देश की सुरक्षा की। वह हम सभी के लिए प्रेरणा है। इस यात्रा के माध्यम से उनके शौर्य को नमन करते हुए, हमने यह संकल्प लिया कि राष्ट्र की एकता,अखंडता और सुरक्षा के लिए हम सदैव तैयार रहेंगे।
वरिष्ठ भाजपा नेता,भूतपूर्वक सरपंच पति भुवेंद्र सिंह मांझी ने तिरंगा यात्रा को अभिमान और सम्मान का प्रतीक बताया।
पदुलोचन मरकाम ने तिरंगा यात्रा देश की एकता और अखंडता की वास्तविक पहचान कहा।












