IMG-20251013-WA0049

भाजपा नेत्री नेहा सिंघल ने आरोप लगाते हुए कहा दस वर्षो में लोगो के घरो तक पीएचई विभाग पानी नही पहुंचा पाई

जिला स्तरीय शिविर में भाजपा नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंघल ने जल जीवन मिशन की कार्यों लेकर जमकर भड़की

भाजपा नेत्री नेहा सिंघल ने आरोप लगाते हुए कहा दस वर्षो में लोगो के घरो तक पीएचई विभाग पानी नही पहुंचा पाई

समाधान शिविर में भाजपा नेत्री के साथ उपस्थित ग्रामीणों ने जमकर भाड़ास निकाली

गजानंद कश्यप देवभोग (छत्तीसगढ़ न्यूज)गरियाबंद- धोराकोट  में आज शुक्रवार को आयोजित सुशासन तिहार जिला स्तरीय जन समस्या समाधान शिविर में उस समय माहौल गरमा गया, जब भाजपा नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नेहा सिंघल ने क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्या को लेकर पीएचई विभाग के अधिकारियों पर निशाना साधा। नेहा सिंघल ने अपने भाषण में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नल-जल योजना का कार्यक्रम तो चल रहा है, लेकिन धरातल पर इसका क्रियान्वयन शून्य है। नल तो लगा है लेकिन कहीं पर टोटी नहीं लगा है, कहीं पर पानी नहीं आ रहा है,गाँव-गाँव में लोग हमें गालियां दे रहे हैं, हम शर्मिंदा हो रहे हैं। आप लोग सिर्फ वादे करते हैं, लेकिन वास्तविकता में कुछ नहीं हो रहा लेकिन शर्म हमें आ रही है ।

भाजपा नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंघल ने एक चर्चा में आरोप लगाते हुए कहा केन्द्र के नरेन्द्र मोदी सरकार एवं राज्य के विष्णुदेव सरकार हर घर तक पानी पहुंचाने करोड़ो अरबो रूपये की बजट जारी किया है लेकिन पीएचई विभाग एवं ठेकेदारो की मिलीभगत से ग्रामीणों के घरो में पानी नही पहुंच पा रहा है समस्या निवारण शिविर में भी पीएचई विभाग के अफसर समस्या का समाधान नही कर रहे है जल जीवन मिशन के नाम पर गांव गांव पाईप लाईन लगाने गड्ढे खोदकर छोड़ दिया गया है जिसमें लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे है और तो और कही टंकी का निर्माण किया गया है तो कहीं सिर्फ टोटी लगाकर छोड़ दिया गया है जिसके कारण ग्रामीणों को सरकार के महती योजना का लाभ नही मिल पा रहा है उन्होने कहा जल जीवन मिशन योजना में चल रहे मनमानी को बंद किया जाना चाहिए।