IMG-20251013-WA0049

यातायात जागरूकता से ही दुर्घटनाओं की रोकथाम संभव- थाना प्रभारी फैजुल होदा साह


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डिस्क गरियाबंद 

देवभोग थाना क्षेत्रो में यातायात नियमों की जानकारी एवं प्रचार प्रसार हेतु थाना प्रभारी मुहिम चला रहे है आज देवभोग थाना के अंतर्गत स्थानीय देवभोग कॉलेज में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों यातायात के नियम से परिचित कराया गया और यातायात के नियमों का पालन करने बताया गया।

इस अवसर पर देवभोग थाना प्रभारी फैजुल होदा साह ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे गरियाबंद जिले में सर्वाधिक दुर्घटनाएं सड़कों पर होती हैं, इस संबंध में उन्होंने तथ्य भी प्रस्तुत किए। उन्होंने छात्र - छात्राओं को बताया कि जब तक आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस नही है। तब तक आपको वाहन नहीं चलाना चाहिये। सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं वाहनों की तेज गति के कारण होती हैं। इसके अलावा हेलमेट नहीं पहनने, सीट बेल्ट नहीं बांधने, शराब पीकर वाहन चलाना भी दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है। इस संबंध में सभी नागरिकों में जागरूकता अत्यावश्यक है। जागरूकता से ही दुर्घटनाओं की रोकथाम संभव है, सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।

उद्देश्य:

1. सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता पैदा करना।

2. ड्राइवरों/सवारों/पैदल यात्रियों को सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक करना और यातायात नियमों और विनियमों का पालन करना।

3. दुर्घटनाओं से बचना और बहुमूल्य जीवन की रक्षा करना।

4. यातायात का सुचारू प्रवाह सुनिश्चित करना।

परिणाम:

छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों और विनियमों के बारे में शिक्षित किया गया।