IMG-20251013-WA0049

देवभोग पुलिस ने ली बैंकों की बैठक : बैंकों में अलार्म,गार्ड, कैमरों को दुरस्त करने की गई चर्चा


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डिस्क गरियाबंद 

देवभोग पुलिस ने आज बैंको के ब्रांच मैनेजर और अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने बैंकों में अलार्म, गार्ड, कैमरों को दुरस्त करने का आग्रह किया। ओर सभी बैंक मैनजरों ने इस बात के लिए हरी झंडी दे दी।

साइबर फ्रॉड के मामलों में भी सहयोग हो पाएगा:

थाना प्रभारी ने कहा कि, साइबर फ्रॉड के मामलों में पुलिस के सहयोग से लोगों के पैसे वापसी दिलाने मदद मिल सकती है।

बैंक के ब्रांच मैनेजरों को पुलिस के साथ समन्वय से अपराधी का शिकंजा कस सकते हैं:

बैंक के ब्रांच मैनेजरों को पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर नवीन कार्य योजना तैयार कर ठगी सहित अन्य प्रकरणों में कार्य करते हुए जानकारियों का त्वरित आदान - प्रदान कर अपराधों को रोकने, पुलिस और बैंक मिलकर कैसे किसी अपराधी को पकड़ सकती है। इसके साथ ही किसी भी पीड़ित का पैसा त्वरित वापस कराया जा सकता है। इसे और बेहतर कैसे किया जा सकता है, इस संबंध में भी चर्चा की गई।

बैठक में ब्रांच मैनेजरों से इन बिन्दुओं पर चर्चा की गई :

बैंक की सुरक्षा के मद्देनजर अलार्म हमेशा चालू रखने तथा समय - समय पर इसे चेक करने, बैंकों में अनिवार्य रूप से गार्ड रखने तथा उनका एवं उनके हथियारों का वेरीफिकेशन कराने। इसके साथ ही बैंकों में लगा फायर सिस्टम नियमित रूप से चालू रखने, बैंक के अंदर व बाहर तथा पार्किंग स्थल सहित बैंक के बाहर रोड को कवर करते हुए पर्याप्त सी.सी.टी.व्ही. कैमरे लगाने तथा सी.सी.टी.व्ही. कैमरों को हमेशा चालू हालत में रखने व बैकअप डाटा रखने के विषय में चर्चा किया गया।