शिफ्ट टाइमिंग्स
प्रथम पाली पूर्वान्ह 10.00 बजे से 12.15 बजे तक प्री.बी.एड. की परीक्षा एवं द्वितीय पाली अपरान्ह 02.00 से 04.15 बजे तक प्री.डी.एल.एड. की परीक्षा आयोजित होगी।
प्रथम पाली में प्री.बी.एड. की परीक्षा जिले के 18 परीक्षा केन्द्रो में कुल 31 परीक्षा केन्द्रो
जिले में कुल 31 परीक्षा केन्द्रो मे परीक्षा आयोजित की जायेगी। प्रथम पाली में प्री.बी.एड. की परीक्षा जिले के 18 परीक्षा केन्द्रो में आयोजित की जावेगी।
द्वितीय पाली में प्री.डी.एल.एड. की परीक्षा जिले के 31 परीक्षा केन्द्रो में 3973 परीक्षार्थी सम्मिलित
द्वितीय पाली में प्री.डी.एल.एड. की परीक्षा जिले के 31 परीक्षा केन्द्रो में आयोजित होगी। प्रथम पाली पूर्वान्ह में प्री.बी.एड. की परीक्षा के 3973 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। द्वितीय पाली अपरान्ह में प्री.डी.एल.एड.के 6817 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 10 हजार 790 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु ड्यूटी
परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु रामसिंह सोरी डिप्टी कलेक्टर को नोडल अधिकारी एवं विशाल कुमार महाराणा डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा.) और चैतराम कोडप्पा, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी परीक्षा केन्द्रो के लिए एक-एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। साथ ही नकल प्रवृत्ति रोकने हेतु तीन सदस्यो का जिला स्तरीय उड़नदस्तादल दल का भी गठन किया गया है।
परीक्षा प्रारंभ होने के समय 10.00 बजे के बाद एवं द्वितीय पाली में 02 बजे के बाद परीक्षार्थियों का प्रवेश निषेध रहेगा।
एग्जाम डे गाइडलाइंस
- परीक्षा हॉल में किसी भी प्रकार का मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पर्स, थैली, स्कार्फ आदि लाना सख्त मना है।
- अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारम्भ होने से कम से कम 1 घंटा पहले परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना होना होगा।
- परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
- बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।










