IMG-20251013-WA0049

एक्शन में आबकारी विभाग की टीम…आबकारी टीम ने फिर महुआ शराब 13 बल्क लीटर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपी मन्नू निषाद पिता शंभू निषाद जाति केवट उम्र 35 वर्ष साकिन हरदी थाना छुरा के कब्जे से अवैध  हाथ भट्टी महुआ शराब की कुलमात्रा 13.00 बल्क लीटर बरामद।

गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डिस्क गरियाबंद 

सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत अवैध महुआ शराब पर प्रतिबन्ध लगाने हेतु दिनांक 21/05/2025 को आबकारी आयुक्त प्रबंध संचालक श्याम धावड़े तथा कलेक्टर महोदय भगवान सिंह उइके के मार्गदर्शन में उपायुक्त आबकारी अनिमेष नेताम से प्राप्त निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी मुकेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में गरियाबंद जिले की आबकारी टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही।

थाना छुरा के गांव हरदी में गस्त के दौरान अवैध महुआ शराब जप्त:

आरोपी मन्नू निषाद पिता शंभू निषाद  उम्र 35 वर्ष साकिन हरदी थाना छुरा के कब्जे से अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब की कुल मात्रा 13.00 बल्क लीटर जप्त  किया गया।

हाथ भट्टी महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही:

आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा क्रमशः  34 (2) एवं 59 ‘क‘ के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आज दिनांक 22.05.2025 को न्यायिक अभिरक्षा में लिया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में आबकारी के ये अधिकारी थे शामिल:

आबकारी वृत्त गरियाबंद आबकारी उपनिरीक्षक नागेशराज श्रीवास्तव एवं वृत्त देवभोग प्रभारी रजत चन्द ठाकुर,आबकारी आरक्षक पीताम्बर चौधरी,वाहन चालक शैलेन्द्र कश्यप तथा महिला सैनिक श्रीमती हेमबाई साहू का विशेष व सराहनीय योगदान रहा।