गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डिस्क गरियाबंद
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम में आज 122 वां एपीसोड देवभोग मंडल के बूथ संख्या 247 पर श्रीमती अनिता उपाध्याय भाजपा मंडल महामंत्री के निवास स्थान पर कार्यक्रम में सहभागिता की और उद्बोधन सुना।
आदरणीय मोदी जी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना को बधाई देते हुए आतंक को जड़ से मिटाने के संकल्प को दोहराया एवं 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने के उद्देश्य से अन्य अनेक देश के विषयों पर चर्चा करके सार्थक उद्बोधन दिया इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और नगर पंचायत देवभोग के पार्षद वार्ड क्रमांक 8 से प्रतिमा अर्जुन सोनी, वार्ड 9 से पार्षद श्रीमती खीर लक्ष्मी सिन्हा, बूथ अध्यक्ष महेंद्र सिंह एवं महिला कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।











