IMG-20251013-WA0049

सुशासन तिहार के अंतिम दिन भी लोगों में दिखा उत्साह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में निराकरण का भरोसा

गजानंद कश्यप गरियाबंद 
सुशासन तिहार के अंतिम दिन भी लोगों में दिखा उत्साह 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में निराकरण का भरोसा

गरियाबंद-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में शुरू हुए राज्यव्यापी सुशासन तिहार के अंतिम दिन भी लोगों ने बड़ी संख्या में अपनी मांग और समस्याओं से संबंधित आवेदन दिया। गरियाबंद जिले में भी सरकार से संवाद और समस्याओं के समाधान की इस पहल को व्यापक जनसमर्थन मिला, जिससे आम जनता सुशासन तिहार में बड़ी संख्या में आवेदन देने पहुंचे। जिसमें शासन की पारदर्शिता,जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रथम चरण में 08 अप्रैल से 11 अप्रैल तक ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों से आवेदन लिए गये। सुशासन तिहार के दूसरे चरण में अर्थात एक माह के भीतर ही प्राप्त आवेदनों का निराकरण समयबद्ध तरीके से किया जायेगा और शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जायेगा। तीसरे एवं अंतिम चरण में 5 से 21 मई तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जायेगा।
कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार संचालित सुशासन तिहार में लोगों से प्राप्त समस्याओं और मांगों को पारदर्शिता के साथ त्वरित समाधान करने हेतु सार्थक पहल किया जा रहा है।  सुशासन तिहार के चौथे दिन भी सुशासन तिहार संचालित स्थानों पर लोगों की अच्छी भीड़ देखने का आ रही है। लोगों जोश और उत्साह के साथ अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद में आवेदन लेकर पहुचे। इस दौरान लोगों को छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई और योजनाओं से जुड़ने के लिए जानकारी दी जा रही है।