IMG-20251013-WA0049

सरस्वती शिशु मंदिर देवभोग में आयोजित हुई वार्षिक सम्मेलन:आयोजित क्रीड़ा उत्सव में बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे छात्र

गजानंद कश्यप गरियाबंद 

देवभोग_सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित क्रीड़ा उत्सव में बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे छात्र।खेल का शुभारंभ करने पहुंचे संस्था के व्यवस्थापक ने कहा खेल से तन मन रहता है स्वास्थ्य।

देवभोग के मा लंकेश्वरी बाल शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक क्रीड़ा उत्सव मनाया जा रहा है।प्रति वर्ष गणतंत्र दिवस पूर्व यह आयोजन किया जाता है।1992 में स्थापित इस विद्यालय में मौजूद सभी 875 छात्र विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया है।आयोजन का शुभारंभ संस्था के युवा व्यवस्थापक तस्मित पात्र ने गोला फेंक कर किया।बतौर अतिथि पधारे व्यवस्थापक श्री पात्र ने कहा कि खेल से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है।तन मन  स्वास्थ्य रखने का यह एक सशक्त माध्यम होता है।

संस्था के प्राचार्य नरेंद्र साहू,प्रधान आचार्य मनोज रघुवंशी ,खेल प्रभारी आचार्य समेत सभी आचार्य  आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।प्राचार्य ने इस आयोजन के लिए संस्थान से जुड़े सभी पालकों के प्रति आभार जताया है।