गजानंद कश्यप गरियाबंद
देवभोग में धूम-धाम से मनाया 76 वां गणतंत्र दिवस, स्कूली बच्चों ने झांकियां निकाल दिखाई विकास की झलक
देवभोग_गणतंत्र दिवस देवभोग विकासखंड में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
जनपद के सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहरण किया गया।तत्पश्चात शिक्षण संस्थाओं में सरस्वती शिशु मंदिर देवभोग,कस्तूरबा बालिका स्कूल,न्यू इंडियन पब्लिक स्कूल, डीएवी मुंगझर,स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल,मनू पब्लिक स्कूल,न्यू इंडियन हिंदी मीडियम स्कूल,स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के सभी बच्चे सुबह से हाथों में तिरंगा लिए प्रभात फेरीपूरे नगर भर में निकाली तत्पश्चात देवभोग हाई स्कूल ग्राउंड में छात्र/छात्राओं के द्वारा प्रभात फेरी के बाद एसडीएम तुलसीदास मरकाम के द्वारा ग्राउंड में ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात सभी शिक्षण संस्थाओं के बच्चों की तरफ से देश भक्ति पर आधारित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।













