गजानंद कश्यप गरियाबंद
देवभोग_भारतीय जनता पार्टी ने संगठन चुनाव को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी है। संगठन के चुनाव अधिकारी बूथ स्तर पर समिति के चयन कार्य के लिए पूरी ऊर्जा के साथ जुट चुके हैं। इसी कड़ी में आज देवभोग विकासखंड के गिरसूल के 230,231 और बाड़ीगांव के 220,221 के बूथ समिति का चयन किया गया। चुनाव अधिकारी सुशील यादव और सह चुनाव अधिकारी चंदेल सिंह मांझी ने जानकारी देते हुए बताया कि बूथ क्रमांक 230 के अध्यक्ष तोषन यादव,बूथ क्रमांक 231 के अध्यक्ष चंदेल सिंह मांझी,बूथ क्रमांक 220 के अध्यक्ष,जयलाल नागेश,बूथ क्रमांक 221 के अध्यक्ष लिलांबर नागेश कुल 4 बूथ अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इस दौरान गिरसूल बाड़ीगांव मंडल चुनाव अधिकारी के रूप में सुशील यादव सहयोगी सह चुनाव अधिकारी चंदेल सिंह मांझी,अजजा मोर्चा जिला महामंत्री जितेंद्र मांझी,शक्ति केंद्र प्रभारी प्रमोद यादव,आरटीआई प्रकोष्ठ जिला कार्यसमिति सदस्य,पदुलोचन मरकाम,गजानंद कश्यप भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष,चंद्रमणी वैष्णव,भुवेन्द्र मांझी,कन्हैया मांझी,शशिकांत सहिस,लोकनाथ नागेश,धन सिंह यादव,पवित्रो नागेश,महेन्द्र मांझी,राम प्रसाद कश्यप,देव शंकर यादव,लैबानो सोना,सपूर नागेश,जगन्नाथ नेताम,अंकुर यादव,लक्ष्मण यादव,शशि कुमार,शुभम यादव,वेदव्यास कश्यप,डोमार साहू,रमेश यादव, पिला कुना,गरुड़ मांझी समस्त बूथ के कार्यकर्ताओं के उपस्थित में चुनाव संपन्न किया गया ।











