Top News

देवभोग के आसमान में दिखा लाल रंग का बादल, अनोखे नजारे ने खींचा लोगों का ध्यान

चक्रवाती तूफान के बीच आसमान में दिखी अलग तस्वीर, लोगों ने कैमरे में कैद किया मनोरम दृश्य


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क, गरियाबंद

गरियाबंद_ चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के बीच गरियाबंद के आसमान में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। आसमान में लाल रंग का बादल दिखाई देने से लोगों का ध्यान इस ओर आकर्षित हुआ। हल्की हवाओं के बीच आसमान में नजर आए इस अनोखे दृश्य को लोगों ने अपने कैमरों में कैद किया।

आसमान में लाल रंग की छटा देखकर लोग इसे कौतूहल के साथ देखते नजर आए। देखते ही देखते यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। लोगों ने इस मनोरम नजारे की तस्वीरें और वीडियो कैमरे में कैद किए।


Previous Post Next Post