भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर और नगर पालिका अध्यक्ष रिखी राम यादव की मौजूदगी में सजा सांस्कृतिक आयोजन, समाज की मूलभूत सुविधाएं पूरी करने का भी मिला भरोसा
गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क छत्तीसगढ़
गरियाबंद_ नवरात्रि के पावन अवसर पर निषाद समाज भवन मजरकट्टा में गुजराती समाज गरियाबंद द्वारा 68 वर्षों से चली आ रही पारंपरिक रास गरबा परंपरा का भव्य आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक उत्सव में राजिम विधायक रोहित साहू शामिल हुए। उन्होंने समाजजनों के साथ गरबा नृत्य कर उत्सव की खुशियां साझा कीं। विधायक सहित भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष रिखी राम यादव और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी गरबा खेलकर आयोजन की रौनक बढ़ाई। पारंपरिक संगीत और गरबा की धुनों पर सभी ने ताल से ताल मिलाकर सांस्कृतिक एकता एवं उत्साह का परिचय दिया।
विधायक रोहित साहू ने की टीन शेड निर्माण की घोषणा_
कार्यक्रम के दौरान गुजराती समाज की मांग पर विधायक रोहित साहू ने आयोजन स्थल पर टीन शेड निर्माण कराने की घोषणा की। उन्होंने समाजजनों को आश्वस्त किया कि समाज को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। इस घोषणा से समाज के सदस्यों में खुशी का माहौल देखने को मिला। समाजजनों ने उम्मीद जताई कि इससे भविष्य में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी।
सांस्कृतिक परंपरा की भाजपा जिलाध्यक्ष ने की सराहना_
भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने गुजराती समाज द्वारा 68 वर्षों से निरंतर निभाई जा रही सांस्कृतिक परंपरा की सराहना की। उन्होंने इस आयोजन को सामाजिक एकता, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
वहीं नगर पालिका अध्यक्ष रिखी राम यादव ने शहर के मध्य समाज के लिए उपयुक्त स्थान तलाशने तथा आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। जनप्रतिनिधियों के आश्वासन से समाजजनों में उत्साह नजर आया।
पारंपरिक वेशभूषा में सजीं युवतियां, महिलाओं ने की आरती_
आयोजन में गुजराती संस्कृति की आकर्षक झलक देखने को मिली। युवतियां देवी के विभिन्न स्वरूपों में सजीं, वहीं महिलाओं ने पारंपरिक गुजराती परिधान धारण कर पूजा-अर्चना एवं आरती में भाग लिया। पूरे आयोजन में भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक परंपरा का सुंदर संगम देखने को मिला। समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए वर्षों पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
जनप्रतिनिधियों एवं समाजजनों की रही उपस्थिति_
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री आशीष शर्मा, कोषाध्यक्ष अजय रोहणा, जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके, राधेश्याम सोनवानी तथा वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद सूरज सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाजजन उपस्थित रहे।
समाज की ओर से संजय वखरिया, नितिन बखरिया, अमित ठक्कर, प्रकाश सरवैया, हिमांशु संघाणी, दिनेश मायानी, मयूर वखरिया, निखिल बखरिया, वैभव ठक्कर, रेखा वखरिया, भावना ठक्कर, नैना सरवैया, कल्पना वखरिया, रीता वखरिया और नूतन संघाणी सहित अनेक सदस्यों ने आयोजन में सहभागिता निभाई।
समाज अध्यक्ष ने जताया आभार_
गुजराती समाज के अध्यक्ष अमित बखरिया ने विधायक रोहित साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर और नगर पालिका अध्यक्ष रिखी राम यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों ने समाज की मांगों को गंभीरता से सुना और आवश्यक सुविधाओं के लिए सहयोग का भरोसा दिया।
कार्यक्रम का संचालन दीपक सरवैया ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन भारत वखरिया ने किया। 68 वर्षों से चली आ रही रास गरबा परंपरा का यह आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और गुजराती संस्कृति के संरक्षण का प्रतीक बना।




