Top News

गरियाबंद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 5 अधिकारियों के बदले कार्यस्थल, टी.आर. महेश्वरी को देवभोग और नेहा भोंडिया को राजिम की जिम्मेदारी

कलेक्टर ने जारी किया आदेश: विशाल महाराणा, अवंति गुप्ता और लोकांश एल्मा को भी मिली नई जिम्मेदारी, आगामी आदेश तक लागू रहेगा फेरबदल


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क छत्तीसगढ़
 

गरियाबंद_ जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने पांच राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यस्थल में बदलाव का आदेश जारी किया है। 21 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के तहत संयुक्त कलेक्टरों और डिप्टी कलेक्टरों को जिले के विभिन्न अनुविभागों एवं कलेक्टर कार्यालय में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार, संयुक्त कलेक्टर टी.आर. महेश्वरी को कलेक्टर कार्यालय गरियाबंद से स्थानांतरित कर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), देवभोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, संयुक्त कलेक्टर विशाल महाराणा, जो वर्तमान में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), राजिम के पद पर पदस्थ थे, उन्हें संयुक्त कलेक्टर के रूप में कलेक्टर कार्यालय गरियाबंद में नई जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में संयुक्त कलेक्टर अवंति गुप्ता को कलेक्टर कार्यालय गरियाबंद से स्थानांतरित कर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), छुरा बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टर नेहा भोंडिया, जो मैनपुर में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के पद पर पदस्थ थीं, उन्हें राजिम का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नियुक्त किया गया है।

वहीं, डिप्टी कलेक्टर लोकांश एल्मा को कलेक्टर कार्यालय गरियाबंद से स्थानांतरित कर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मैनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा आदेश

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित अधिकारी आगामी आदेश तक अपने नवीन कार्यस्थल पर कार्य करेंगे। आदेश की प्रतिलिपि छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर को सूचनार्थ प्रेषित की गई है।

जिले के देवभोग, राजिम, छुरा और मैनपुर जैसे महत्वपूर्ण अनुविभागों में अधिकारियों की नई पदस्थापना से प्रशासनिक कामकाज के संचालन पर असर पड़ेगा। अब संबंधित अधिकारियों के नवीन कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के बाद राजस्व एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों का संचालन नई व्यवस्था के अनुरूप होगा।

Previous Post Next Post