दोपहिया वाहन से 19 किलो 900 ग्राम गांजा ले जा रहे थे आरोपी, दोनों ओडिशा निवासी बताए जा रहे
गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क गरियाबंद
गरियाबंद_जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इंदागांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दोपहिया वाहन सवार दो संदिग्ध आरोपियों को पकड़ा है। तलाशी में उनके कब्जे से 19 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी ओडिशा के रहने वाले बताए जा रहे हैं और दोपहिया वाहन के जरिए गांजा ले जा रहे थे। संदेह के आधार पर पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसके बाद गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही तस्करी से जुड़े संभावित नेटवर्क और अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
इंदागांव पुलिस की इस कार्रवाई के बाद गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।


