Top News

महुआ शराब पर आबकारी का शिकंजा! अलग-अलग जगह दबिश, 22 लीटर शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, ₹4,400 की हाथभट्टी महुआ शराब जब्त; दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद_ जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में 22 सितंबर 2026 को वृत्त गरियाबंद क्षेत्र में आबकारी टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 22 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब जब्त की। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग जगह दबिश

आबकारी विभाग को क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ शराब के परिवहन और बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर आबकारी उपनिरीक्षक नागेशराज श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर कार्रवाई की।पहली कार्रवाई में परदेशी राम साहू पिता चतुर राम साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी नवाडीह, थाना छुरा को अवैध महुआ शराब के साथ पकड़ा गया।वहीं दूसरी कार्रवाई में उगेश ध्रुव पिता बनबोधि, उम्र 20 वर्ष, निवासी वनलोहझर, थाना फिंगेश्वर को गिरफ्तार किया गया।

22 लीटर शराब जब्त, दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज

दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 22 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹4,400 बताई गई है।

आबकारी विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) ख, 34(2) एवं 59 क के तहत दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। दोनों मामलों में न्यायिक कार्रवाई की जा रही है।

लगातार जारी है कार्रवाई

जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। विभाग के अनुसार अवैध शराब के कारोबार की सूचना मिलने पर संबंधित क्षेत्रों में दबिश देकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

नागेशराज श्रीवास्तव ने कहा

आबकारी उपनिरीक्षक नागेशराज श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। मुखबिर से मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Previous Post Next Post