Top News

महानदी पुल पर दर्दनाक हादसा: पिकअप की टक्कर से पुल से नीचे गिरे बाइक सवार, एक की मौत

राजिम से नवापारा जा रहे थे दो युवक, हादसे में देवेंद्र शर्मा ने गंवाई जान; साथी सुनील जैन घायल


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क छत्तीसगढ़ 

राजिम_ राजिम से नवापारा की ओर जा रहे बाइक सवार दो लोगों को महानदी पुल पर एक पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार पुल से नीचे जा गिरे। हादसे में देवेंद्र शर्मा (55) की मौत हो गई, जबकि उनके साथी सुनील जैन घायल हो गए।

टक्कर के बाद पुल से नीचे गिरे बाइक सवार

जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार राजिम निवासी बताए जा रहे हैं और बाइक से राजिम से नवापारा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान महानदी पुल पर उनकी बाइक को एक पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार पुल से नीचे जा गिरे, जबकि पिकअप वाहन पुल पर ही अटक गया।

नशे में होने की बात, पुलिस जांच में स्पष्ट होगा सच

पिकअप वाहन धमतरी-साकरा क्षेत्र का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिकअप चालक के नशे की हालत में होने की बात सामने आई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। चालक की स्थिति और हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घायल सुनील जैन को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस हादसे के कारणों, वाहन चालक की स्थिति और दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Previous Post Next Post