Top News

आखिर ऐसी क्या परिस्थिति बनी कि खानी पड़ी 505 कीटनाशक दवा? सेवन के बाद बिगड़ी हालत, परिजनों की एक कॉल पर दौड़ी 112 टीम; समय पर अस्पताल पहुंचाकर संभाली स्थिति


गजानंद कश्यप छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद_ गरियाबंद मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर केशोडार गांव में कीटनाशक दवा 505 का सेवन करने के बाद एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। युवक की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने तत्काल 112 टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंची और युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गरियाबंद लाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन नेताम पिता कुमार साय ने कीटनाशक दवा 505 का सेवन कर लिया था। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों की सूचना पर 112 की टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची और युवक को जिला अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई की।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 112 टीम

112 की टीम ने घटनास्थल से अर्जुन नेताम को जिला चिकित्सालय गरियाबंद लाकर उपचार के लिए भर्ती कराया। समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद उसे चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराया गया।

कारण अभी स्पष्ट नहीं

युवक ने किन परिस्थितियों में कीटनाशक दवा का सेवन किया, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा जानकारी जुटाने और पूछताछ किए जाने के बाद ही कीटनाशक सेवन के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

इस कार्रवाई में आरक्षक क्रमांक 515 कृष्ण कुमार राय और चालक अनुराग साहू की भूमिका रही। आपात स्थिति में सूचना मिलते ही 112 टीम के तत्काल मौके पर पहुंचने और मरीज को अस्पताल पहुंचाने से सेवा की तत्परता सामने आई।

Previous Post Next Post